पोखरी। बंदरों और लंगूरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग को लेकर काश्तकारों ने वन विभाग को ज्ञापन भेजा। काश्तकारों ने कहा कि बंदर और लंगूर खेती को बरबाद कर रहे हैं। जबकि बंदर लोगों पर हमले कर रहे हैं।
पूरे ब्लॉक के ग्रामीण और बाजारों में बंदर व लंगूर फसल को बरबाद कर रहे हैं। घरों के आसपास सब्जियों को तहस नहस कर रहे हैं। अब तो वे घरों में घुसकर सामान ले जा रहे हैं। उनकाे भगाने का प्रयास करते हैं तो उन्हें काटने के लिए दौड़ते हैं। गांवों से लेकर बाजारों तक महिलाओं और बच्चों का चलना मुश्किल हो गया है। काश्तकार गजेंद्र नेगी, मुकेश नेगी, देवेंद्र सिंह, हर्षवर्धन, सुदर्शन राणा, जीत सिंह, संतोष सिंह चौधरी, विष्णु प्रसाद चमोला आदि ने वन विभाग से बंदरों व लंगूरों से निजात दिलाने की मांग की। संवाद