गैरसैंण। मेहलचौरी और गैरसैंण के लोगों ने पूर्व की भांति हरिद्वार से गैरसैंण मेहलचौरी तक हिमगिरि बस सेवा शुरू कराने की मांग की। गैरसैंण के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख प्रेम संगेला, डाॅ. अवतार नेगी, मंगल सिंह, मेहलचौरी के प्रधान बलवीर सिंह तथा मोहन नेगी ने कहा कि गैरसैंण से धार्मिक नगरी हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलती थी लेकिन चारधाम यात्रा के दौरान पूर्व में संचालित गैरसैंण मेहलचौरी हरिद्वार बस सेवा बंद कर दी गई थी। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पुन: बस सेवा शुरू करने की मांग की। संवाद