फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पाणा ईराणी सड़क का काम पूरा कराने की मांग

Thu, 22 Aug 2024 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्र निजमुला घाटी के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पाणा ईराणी सड़क का निर्माण और प्रस्तावित पुल का काम जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी और पाणा की प्रधान कलावती देवी ने कहा कि 31 किमी लंबी निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर 19 किमी तक काम हो चुका है लेकिन शेष काम अधूरा पड़ा है। कहा कि वीर गंगा पर मोटर पुल वर्ष 2019 से प्रस्तावित है लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को 10 से 15 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। वीर गंगा पर बने बैलीब्रिज पर वाहनों का आवागमन भी खतरनाक बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें