गोपेश्वर। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से गैर पुल के समीप गिराए जा रहे कूड़े का समीपवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
ग्राम प्रधान कठूड़ लक्ष्मण सिंह, सुनीलनाथन बिष्ट, मुकेश नेगी, भरत सिंह, जयपाल सिंह, रेखा, गंगा, पार्वती, प्रताप लाल, बलवंत सिंह बिष्ट, मनोरी लाल, किशन लाल, भगत राम, राम प्रसाद आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका की ओर से कई वर्षों से गैर पुल के समीप नगर के कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। इससे कठूड़, गैर, टंगसा, गैरपुल, बमियाला, पीपलखाना, दोगड़ी, कांडई, सिरों, सिणजी गांव में दुर्गंध फैल रही है। साथ ही वहां से बह रही बालखिला नदी भी दूषित हो रही है। कई बार ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। डीएम हिमांशु खुराना ने इस संबंध में पालिका के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है। संवाद