आदिबदरी में उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के 1 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्किंग के निर्माण में बरती गई अनियमितता को लेकर क्षेत्रीय जनता में रोष व्याप्त है। जनता ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।व्यापार संघअध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने कहा कि पार्किंग निर्माण में पत्थरों से जितनी भी दीवारें बनी हैं उसमें मिट्टी का भरान किया गया है जिस कारण ये दीवारें कभी भी गिर सकती हैं। वहीं विभाग के एई बीआर बेलवाल का कहना है कि जो भी टूट-फूट हुई है उसे तुरंत ठीक किया जाएगा।
आदिबदरी में उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के 1 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्किंग के निर्माण में बरती गई अनियमितता को लेकर क्षेत्रीय जनता में रोष व्याप्त है। जनता ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
व्यापार संघअध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने कहा कि पार्किंग निर्माण में पत्थरों से जितनी भी दीवारें बनी हैं उसमें मिट्टी का भरान किया गया है जिस कारण ये दीवारें कभी भी गिर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इसकी एक दीवार तो पहले ही गिर चुकी है। आदिबदरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी ने आरोप लगाया कि इस पार्किंग में कार्यदाई संस्था ने केवल बजट ठिकाने लगाने का काम किया है और यहां पर स्थित खेल के मैदान को भी हानि पहुंचाई है। उन्होंने इस निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। वहीं विभाग के एई बीआर बेलवाल का कहना है कि जो भी टूट-फूट हुई है उसे तुरंत ठीक किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि निर्माण स्थल की स्थिति को देखकर जो पहले कॉलम डाले जाने थे वो नहीं डाले गए। संवाद