फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं होने पर लोगों में आक्रोश

सार

लोक निर्माण विभाग की ओर से पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है जबकि इसके लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। सड़क चौड़ीकरण न होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुजासू की ग्राम प्रधान अनीता देवी, पूर्व प्रधान शिवराज राणा, विनगढ़ के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान, भाकपा के नरेंद्र रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती और रमेश चौधरी आदि ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क के चौड़ीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग की ओर से पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है जबकि इसके लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। सड़क चौड़ीकरण न होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने लोनिवि के ईई (अधिशासी अभियंता) को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की।
विज्ञापन

पोखरी-कर्णप्रयाग मार्ग का निर्माण कई साल पहले किया गया था लेकिन तब से इसका चौड़ीकरण नहीं किया गया। 29 किमी लंबे इस मार्ग पर हर दिन सैकड़ों वाहन चलते हैं लेकिन मार्ग संकरा होने और चौड़ीकरण न होने के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों की मांग पर शासन की ओर से इसके लिए बजट भी स्वीकृत हुआ और लोनिवि ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया। फिर भी सड़क का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। कुजासू की ग्राम प्रधान अनीता देवी, पूर्व प्रधान शिवराज राणा, विनगढ़ के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान, भाकपा के नरेंद्र रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती और रमेश चौधरी आदि ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क के चौड़ीकरण की मांग की। वहीं लानिवि के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण में वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द सड़क पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें