फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अल्मोड़ा, यूपी के लिए......... जेसीबी पर पहाड़ी से गिरा मलबा, दो लोग दबे

Wed, 14 Jun 2023 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बचाया, अल्मोड़ा निवासी हेल्पर लापता
विज्ञापन

बेड़ी तल्ली के पास पुल निर्माण के लिए पहाड़ी कटिंग में लगी थी जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। बकरिया बैंड-छिमटा सड़क पर बेड़ी तल्ली के पास पुल निर्माण के लिए पहाड़ी कटिंग में लगी एक जेसीबी के ऊपर भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा गिर गया। मलबे में दो लोग दब गए, जिसमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरा मलबे में दबकर लापता हो गया। दबे हुए व्यक्ति की खोज में एसडीआरएफ की टीम और चार जेसीबी जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप पंवार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे जब पीएमजीएसवाई के ब्रीज एंड रोप सेक्शन की टीम पुल निर्माण के लिए कटिंग कर रही थी तभी पहाड़ी से मलबे का एक टीला जेसीबी के ऊपर भर-भराकर गिर गया। गैरसैंण के थाना प्रभारी मनोज नैनवाल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया। उन्होंने बताया कि चालक शुभम कश्यप (31) पुत्र सुरेश कश्यप सुंदरखेडा धनपुरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि हेल्पर मुकेश रमोला (23) पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी सरायखेत जिला अल्मोड़ा का कहीं पता नहीं चल रहा है। चालक को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह खतरे से बाहर है। एसडीआरएफ के दीपक, हर्ष कुमार, कैलाश, प्रकाश, शिखर उपाध्याय ने कहा कि मंगलवार शाम को भारी बारिश होने और पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने से कई बार बचाव कार्य रोकना पड़ा। मलबे में दबे व्यक्ति की खोज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें