फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोक गायक दर्शन के नाम रही पैनखंडा महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या

Mon, 15 Dec 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ पैनखंडा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। पैनखंडा महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक दर्शन फरस्वाण के नाम रही। उन्होंने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा विभिन्न गांवों की महिला मंगल दल की महिलाओं और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड में भी दर्शक बढ़ी संख्या में कार्यक्रम देखने पहुंचे।
विज्ञापन

दर्शन फरस्वाण ने मां नंदा के जागर से कार्यक्रमाें की शुरुआत की। उन्होंने हे छेला गुलाबी छेला.., झम का झोला.., झुमला देशा.., हाय देबुली.., हे मोहना... जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनके गीतों पर दर्शक झूमने लगे। सोमवार को डाडों, मनोहर बाग, सिंहधार, कैलाशपुर, टंगड़ी, सेलंग और मोल्टा गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी गीतों की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने नृसिंह भगवान के जागर भी गाए। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें