फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Thu, 07 Sep 2023 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। बारिश थमते ही आदिबदरी मंदिर तीर्थयात्रियों से गुलजार होने लगा है। गत सप्ताह से अब तक दो हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी मंदिर के दर्शन किए। इनमें से अधिकांश तीर्थयात्री दक्षिणी राज्यों के थे।
विज्ञापन

आदिबदरी दर्शन के लिए पहुंचे कोयंबटूर (तमिलनाडु) के तीर्थयात्री रामकृष्णन ने अपनी यात्रा को सुखद बताया। अन्य तीर्थयात्री जयलक्ष्मी ने कहा कि उत्तराखंड सुख-शांति से भरा स्वर्ग जैसा है। उन्होंने यहां फिर से आने की इच्छा जताई। वहीं विशाखापट्टनम के तीर्थयात्री रामालिंगम ने आदिबदरी में शौचालय व पार्किंग की सुविधा न होने पर नाराजगी जताई।आदिबदरी के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में कम ही यात्री आए हैं। अब मौसम ठीक रहेगा तो अधिक संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें