फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पितृ अमावस्या पर पिंडदान के लिए ब्रह्मकपाल में उमड़ी भीड़

Wed, 02 Oct 2024 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में पितर तर्पण के लिए उमड़े श्रद्धालुगण। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। पितृ अमावस्या (पितृ विसर्जन) पर बदरीनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकपाल में पितरों का पिंडदान व तर्पण किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से अलकनंदा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। देश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का पिंडदान व तर्पण कराया। सुबह से शाम तक ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहित पिंडदान कराने में लगे रहे। वहीं डिमरी ब्रह्मणों ने ब्रह्कपाल के तीर्थपुरोहितों से दिवंगत रावलों का पिंडदान व तर्पण कराया। ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित पंचायत के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने बताया कि रावलों का तीर्थपुरोहित होने के नाते सती ब्राह्मणों ने दिवंगत रावलों का पिंडदान किया। इस दौरान पंडित हरीश सती सहित अन्य तीर्थपुरोहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें