नंदप्रयाग के समीप खड़गोली गांव की एक महिला पांच मई से लापता चल रही है। महिला के पति ने इस संबंध में पुलिस चौकी नंदप्रयाग में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर में राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पांच मई को नंदप्रयाग बैंक में आई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी है। नाते-रिश्तेदारों के यहां सभी खोज करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।