फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या

Mon, 14 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उस्तोली गांव में एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने अपने ही गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना चमोली को तहरीर दी है।

जिला पंचायत सदस्य गुड्डू राम ने सोमवार सुबह आठ बजे गांव के पुरखेधार तोक में एक शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा। जब इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो भरत का बड़ा भाई दिनेश भी मौके पर पहुंचा और उसने शव की पहचान भरत राम पुत्र बलिराम (25) जोशीमठ के रूप में की।

चमोली थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मृतक का चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचला था और शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ था। मृतक के भाई दिनेश ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई भरत जोशीमठ में मजदूरी करता था।
विज्ञापन


रविवार को भरत को घर आना था। उसी शाम घाट बाजार में भरत के साथ गांव के ही विक्रम लाल, चूरी लाल, जसपाल लाल और तुला राम को देखा गया था। जब देर रात तक भरत घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोज की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दिनेश ने इन चारों लोगों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने इसे हत्या का मामला बताते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ग्राम प्रधान उस्तोली संध्या देवी, पूर्व प्रधान महिपाल सिंह, हयात सिंह, धर्म सिंह, उमराव सिंह, सुरेंद्र सिंह, रघुवीर लाल, ताजबर सिंह, मोहन सिंह ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें