फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निराश्रित गोवंश के लिए चमोली जिले में बनेंगी गोशालाएं

Mon, 04 Dec 2023 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

223.07 लाख रुपये मंजूर, शासन और जिला प्रशासन ने की बजट की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में निराश्रित गोवंश को जल्द ठिकाना मिल जाएगा। इसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में गोशालाएं निर्मित होंगी। जिला प्रशासन के साथ ही शासन स्तर पर बजट की व्यवस्था की गई है। गोशाला निर्माण के लिए 223.07 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। डीएम हिमांशु खुराना ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को चालू माह के अंत तक गोशालाओं का निर्माण कार्य पूरा कर वहां निराश्रित मवेशियों को रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 371 निराश्रित गोवंश हैं। शीतकाल में कड़ाके की ठंड में कई मवेशी दम तोड़ देते हैं जिसे देखते हुए गोशालाएं स्थापित की जा रही हैं। गोसदन के नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रलयंकर नाथ ने बताया कि शासन से पीपलकोटी के लिए 75.04 लाख, गोपेश्वर के अल्कापुरी के लिए 41.57 लाख, गौचर के लिए 13.03 लाख, जोशीमठ 27.70 लाख, कर्णप्रयाग 33.33 लाख और पोखरी के लिए 32.40 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। थराली में गोसदन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अल्कापुरी में गोशाला के लिए जिलाधिकारी की ओर से भी धनराशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें