फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला

Wed, 18 Sep 2024 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में भाजपा का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन तिराहे पर भाजपा का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर उनके नेता इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविंद्र सिंह मारवाह, भाजपा सहयोगी शिव सेना के विधायक संजय गायकवाड़ व केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी पर अनर्गल बयानबाजी करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष एमएल खनेड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें