फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 13 Nov 2026 03:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते चमोली बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। अभियान के दूसरे दिन चमोली बस स्टैंड पर नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोगों से भी इसमें जुड़ने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी, धनसिंह रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह अभियान चलाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से बैनर व पंपलेट पर हस्ताक्षर करने की अपील की। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, प्रमेंद्र रावत, विक्रम बिष्ट, सत्येंद्र पुंडीर और फागुणूलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें