फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइन बोर्ड कर रहे भ्रमित

Sun, 31 Jan 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से आदिबदरी में लगाए गए माइल स्टोनों और साइन बोर्डों में आदिबदरी से गैरसैंण और नौटी की गलत दूरियां अंकित की गई हैं जो यात्रियों को भ्रमित कर रही हैं।
विज्ञापन

आदिबदरीनाथ मंदिर समिति के महासचिव गैंणा सिंह रावत और सामाजिक कार्यकर्ता नवीन बहुगुणा ने बताया कि आदिबदरी बाजार के समीप रविपुर में लगाए गए माइल स्टोन में गैरसैंण की दूरी 28 किमी के बजाय 26 किमी दर्शाई गई है, जबकि इसी के समीप लगाए गए साइन बोर्ड पर यह दूरी 27 किमी अंकित है। रविपुर कर्नल चौराहे पर लगाए साइन बोर्ड पर बड़े अक्षरों में नौटी की दूरी 38 किमी अंकित है, जबकि यह दूरी यहां से 42 किमी है। ऐसे में यहां से गैरसैंण, भराड़ीसैंण और नंदाधाम नौटी जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को सही किमी का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। उन्होंने शासन से विभागीय संवेदनहीनता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। एनएच के अवर अभियंता गौरव भट्ट ने बताया कि पुराने माइल स्टोन खराब हो चुके थे और नए साइन बोर्डों और माईल स्टोनों में अगर दूरियां गलत अंकित की गई होंगी तो उसे शीघ्र सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें