फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 15 को गौचर में सीएम करेंगे मातृशक्ति का सम्मान

Sun, 11 Feb 2024 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। 15 फरवरी को गौचर में होने वाले नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासन जुट गया है। महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक व उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार महिला सशक्तीकरण के तहत होने वाले इस नंदा गौरा महोत्सव में जिले के सभी नौ ब्लॉकों की 12 हजार से अधिक महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

खेल मैदान में होने वाले इस महोत्सव के लिए रविवार को टेंट आदि सामान के चार ट्रक यहां पहुंचे। ब्लॉक अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां चाक चौबंद की जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से लगातार इसकी मानीटरिंग की जा रही है। हवाई पट्टी से मेला मैदान तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पेयजल, स्वच्छता आदि व्यवस्थाओं को विभागीय कर्मचारी और अधिकारी समय से पूरा करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें