फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्कूली बच्चों को गढ़वाली में दे रहे आदिबदरी मंदिर की जानकारी

Sun, 11 Feb 2024 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरी मंदिर के पुजारी और समिति के सदस्य यहां आने वाले छात्राओं को मंदिर की जानकारी गढ़वाली में दे रहे हैं। पुजारी और स्थानीय लोगों का कहना है इससे हमारी बोली भाषा का भी प्रचार होगा। इन दिनों आदिबदरी मंदिर समूह और चांदपुर गढ़ी किले को देखने और जानकारी जुटाने के लिए इन दिनों विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं के दल आ रहे हैं। अभी हाल ही में राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा के 80 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत यहां पहुंचा। उन्हें भी मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने गढ़वाली में मंदिर से जुड़ीं जानकारियां दीं। भ्रमण दल में भुवन तिवारी, जयेंद्र रावत, विक्रम सिंह, बीना डिमरी, आरती ने कहा कि ऐतिहासिक जानकारी के साथ ही गढ़वाली में जानकारी मिलने से अपनी संस्कृति, बोली भाषा को मजबूती मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें