हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी, राजस्थानी, जौनसारी व लोक संस्कृति पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने किया। उन्होंने विद्यालय के मेधावी बच्चों व डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट को भी सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश कुनियाल व प्रधानाचार्य दीपा कुनियाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रकार की गतिविधियां जरूरी हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भूपालराम टम्टा, बीईओ जीडी कुनियाल, बीसी मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एससी कुनियाल, त्रिलोक बिष्ट, महाबीर बिष्ट, नंदी कुनियाल, सुरेंद्र बिष्ट, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य आएस गोस्वामी मौजूद थे।