फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली : चुनाव के लिए अधिग्रहित 968 वाहनों पर लगेंगे जीपीएस

Tue, 09 Apr 2024 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लोक सभा चुनावों के लिए वाहनों का अधिग्रहण परिवहन विभाग ने लगभग पूरा कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चमोली जिले में 968 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। अब इनमें जीपीएस लगाया जा रहा है। एआरटीओ चमोली ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि चुनावों में वाहनों की लोकेशन ट्रेस करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग वाहनों में निशुल्क जीपीएस लगा रहा है। चुनाव में संचालित वाहनों और चुनाव ड्यूटी में कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा के चलते विभाग हर समय वाहनों की लोकेशन ट्रैस कर उसकी जानकारी प्रशासन को देगा। संवाद
विज्ञापन


सोशल मीडिया से मतदाताओं को किया जागरूक
गोपेश्वर/चमोली। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वीप की टीम जहां घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है वहीं अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, जिला आइकॉन ओलंपियन मनीष रावत, अंतरराष्ट्रीय वॉक रेसर मानसी नेगी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, कर्नल डीएस बत्र्वाल, आदित्य नेगी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने जागरूकता संदेश विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित कर लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। वहीं स्वीप टीम ने चमोली के विभिन्न गांवों देवतोली, सेमी, ग्वाड़, सरमोला, बिनगढ़, उडामांडा, देवर, देवस्थान, पोखरी, कनकचौरी आदि गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें