फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नए साल पर चमोली को मिलेगी सीटी स्कैन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमशीन के लिए कक्ष हुआ तैयार, जनवरी तक मशीन शुरू कर देगी कामI
विज्ञापन




नए साल से चमोली जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई सौगात मिल जाएगी। दरअसल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए मशीन और कक्ष तैयार कर लिया गया है। मशीन को असेंबल करने का काम भी शुरू हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2024 से मरीजों को अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। इससे जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।



सीमांत जिले चमोली में स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी समस्या है। जिले में कहीं भी सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को सीटी स्कैन जांच कराने के लिए श्रीनगर या देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन अब नए साल से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में ही मरीजों सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके लिए जापान से सीटी स्कैन की मशीन मंगाई गई है। यह आधुनिक तकनीकी से लैस मशीन है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि यह मशीन 128 स्लाइस की है। जो काफी बेहतर मानी जाती है। जबकि सामान्य तौर पर 64 या उससे कम स्लाइस की मशीन होती है। सीटी स्कैन मशीन के लिए कक्ष तैयार हो गया है। जनवरी तक मशीन को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें