फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एक माह से कॉजवे क्षतिग्रस्त, कई जगह धंस रहा हाईवे

Sun, 06 Oct 2024 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे की स्थिति
चमोली-ऊखीमठ हाईवे पोखरी बैंड के पास है टूटा, चाड़े में हो रहा भू-धंसाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर पोखरी बैंड के समीप एक माह से कॉजवे क्षतिग्रस्त पड़ा है जिससे यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं नगर के सामने चाड़े में हाईवे धंस गया है जिससे यहां खतरे के बीच वाहन मुश्किल से ही गुजर पा रहे हैं। कई अन्य जगहों पर भी हाईवे बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन

78 किलोमीटर चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे का संरक्षण एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) रुद्रप्रयाग की ओर से किया जाता है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिहाज से भी यह हाईवे बेहद महत्वपूर्ण है। केदारनाथ के दर्शन कर अधिकांश तीर्थयात्री इसी हाईवे से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचते हैं। पोखरी बैंड के समीप गोपेश्वर नगर से आने वाले नाले पर स्थित कॉजवे एक माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी है। गोपेश्वर नगर के ठीक सामने चाड़े पर भी हाईवे दो जगहों पर धंस गया है। यहां वाहन मुश्किल से आर-पार हो रहे हैं। इधर, एनएच के ईई रमेश चंद्र का कहना है कि हाईवे पर क्षतिग्रस्त कॉजवे का जल्द सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। हाईवे जहांं भी खराब स्थिति में है उसे सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें