फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ से माणा तक बनेगा बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत बाईपास सड़क बनेगी, जिसमें सेना के जवानों साथ ही माणा जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। दो किमी की सड़क के बनने से मुख्य सड़क पर जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

करीब 20 करोड़ की लागत से बदरीनाथ धाम में बाईपास सड़क बनाने के लिए लोनिवि ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। यह बाईपास जैन धर्मशाला के समीप से कट होकर शेष नेत्र से आगे माणा वाली सड़क पर मिलेगी। भविष्य में बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए मास्टर प्लान के पहले चरण में बाईपास सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
लोनिवि गोपेश्वर के एई रविंद्र कुमार ने बताया कि बाईपास बनने से सेना के वाहनों और माणा गांव के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है, जल्द ही जिला प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें