फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीपलकोटी, बदरीनाथ, गोविंदघाट के होटलों में जुलाई माह तक की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों की बुकिंग को देखते हुए यात्रा अच्छी चलने की उम्मीद
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए पीपलकोटी, बदरीनाथ और गोविंदघाट के होटलों में मई से लेकर जुलाई माह तक की बुकिंग आ गई है। तीर्थयात्रियों की बुकिंग को देखते हुए इस बार यात्रा बहुत अच्छी चलने की उम्मीद है।
पीपलकोटी के होटल व्यवसायी अतुल शाह और गौरव फरस्वाण का कहना है कि होटलों में आगामी जून माह तक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा मायापुर और बिरही के होटल भी एडवांस में बुक हैं। वहीं बदरीनाथ धाम के अधिकांश होटलों में जुलाई माह तक की बुकिंग हो चुकी है। होटल स्वामी अजय लाल ने बताया कि यहां जून माह में भी अधिक संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य बदरीनाथ मंदिर परिक्षेत्र में चल रहे हैं, जबकि बदरीनाथ बाजार के होटल, लॉज, धर्मशाला सुरक्षित हैं जिससे तीर्थयात्रियों को ठहराने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जोशीमठ के होटलों की बुकिंग में 20 फीसदी गिरावट आई
वहीं जोशीमठ के होटलों में तीर्थयात्रियों की ओर से अभी तक एडवांस बुकिंग नहीं आई है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में यहां के होटलों की बुकिंग में लगभग 20 फीसदी गिरावट आई है। जोशीमठ के होटल ओली डी के मैनेजर ने बताया कि उनके होटल में 22 कमरे हैं। भू-धंसाव से पहले दिसंबर माह में ही तीर्थयात्रियों की ओर से जून माह तक की एडवांस बुकिंग आ गई थी लेकिन भू-धंसाव के बाद तीर्थयात्रियों ने बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी। अब स्थिति यह है कि मई माह तक के लिए कुछ ही तीर्थयात्रियों ने कमरों की बुकिंग कराई है। उन्होंने कहा कि अभी औली जाने वाले पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं, उम्मीद है कि अब जोशीमठ में कारोबार बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें