फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 38 साल बाद यात्रा भ्रमण पर जाएगी मां नैणी देवी की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़ ब्लॉक के भटियाणा (उत्तरी कड़ाकोट) की अराध्य मां नैणी देवी की डोली 38 साल बाद दिवारा भ्रमण पर जाएगी। यात्रा क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यहां आयोजित बैठक में नैणी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि मां नैणी देवी की डोली नारायणबगड़, थराली, नंदानगर और दशोली ब्लॉक के गांवों का भ्रमण करेगी। दिवारा यात्रा के ब्रह्म गुरु पंडित विशंबर दत्त जोशी ने बताया कि 17 सितंबर को मां नैणी देवी मंदिर में घट स्थापना होगी। इसके बाद अगले साल 11 मार्च तक मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा संपन्न होगी। यात्रा का संचालन भटियाणा, कोट और ग्वाड़ भुलक्वानी गांव के श्रद्धालु करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें