थराली। अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्वालदम एसएसबी गेट से करीब सौ मीटर पहले आलम चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उनको हायर सेंटर बागेश्वर में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है।
रविवार दोपहर लगभग दो बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार मनीष सिंह (19) और आदित्य (18) निवासी ग्राम गलई जनपद बागेश्वर जा रहे थे। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि इस दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें आदित्य को हल्की-फुल्की चोट आई जबकि मनीष बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस तथा लोग उन्हें पीएचसी ग्वालदम ले गए। जहां गंभीर रूप से घायल मनीष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बागेश्वर में इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। घटना के बाद फरार ट्रक चालक को पुलिस ने ग्वालदम के पास से गिरफ्तार कर लिया।