फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महादेव इलेवन ने खैरालिंग इलेवन को हराकर जीता खिताब

Sun, 01 Feb 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। नारायणबगड़ के पंती में चल रहे पंती प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रविवार को महादेव इलेवन ने खैरालिंग इलेवन को हराकर विजेता टीम का खिताब जीता।
विज्ञापन

रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में महादेव इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। लक्ष्य के लिए मैदान पर उतरे खैरालिंग इलेवन के बल्लेबाज 9 विकेट खोकर 142 रन ही जुटा पाए। इस तरह महादेव इलेवन फाइनल मैच का मुकाबला जीत गई। टीम के आयुष सर्वाधिक 62 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और बल्लेबाज सूरज मैन ऑफ द सीरीज रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक भूपालराम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने विजेता टीम को आयोजकों की ओर से एक लाख रुपये नकद और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। सवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें