फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे और दीवारें तोड़कर कमरे में घुस रहा भालू

विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के समीप बामणी गांव में भालू ने तोड़े घर के दरवाजे। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के समीप बामणी गांव में भालू घर के दरवाजे और दीवारों को तोड़कर कमरे में घुस रहा है और वहां रखी खाद्य सामग्री व अन्य सामान को नष्ट कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से धाम में भालू की दहशत बढ़ गई है। पीड़ित ग्रामीणों ने मुआवजा देने के साथ ही वन प्रभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

इन दिनों बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हैं, जिस कारण बामणी गांव के ग्रामीण भी शीतकाल में छह माह तक पांडुकेश्वर व अन्य जगहों पर निवास करते हैं। इस दौरान भालू घरों के दरवाजे तोड़कर वहां रखे सामान को नष्ट कर रहा है। पीड़ित जगजीत मेहता ने बताया कि भालू ने गांव में कई मकानों के दरवाजे तोड़े हैं। कई मकानों की दीवारें तोड़कर कमरों में रखे सामग्री को नुकसान पहुंचाया गया है। कहा गया कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने शीघ्र भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें