फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालू ने युवक पर किया हमला, गंभीर घायल

Tue, 11 Aug 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। गांधीनगर वार्ड में सोमवार रात भालू ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक अजय लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजय लाल सोमवार रात करीब डेढ़ बजे अपने कमरे से बाहर आया था। इसी दौरान आंगन में मौजूद भालू ने उस पर हमला कर दिया। अजय के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जोशीमठ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतुल सती ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के अनुसार भालू अपने बच्चों के साथ आसपास ही मौजूद है। उन्होंने वन विभाग से भालू को क्षेत्र से खदेड़ने और प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें