फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी : पुलना से भ्यूंडार तक सड़क निर्माण जल्द करने की मांग

Fri, 22 Dec 2023 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
जोशीमठ बीडीसी बैठक में मौजूद जनप्रति​नि​धि। संवाद
विज्ञापन
जोशीमठ। ब्लॉक जोशीमठ की बीडीसी बैठक में पुलना से भ्यूंडार तक सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग उठी। इसके साथ ही सड़क के सबसे अधिक मुद्दे उठ। बैठक में सदस्यों ने 61 समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे अधिक मामले सड़क से संबंधित आए। डुंगरी बरोसी के प्रधान दिगंबर बिष्ट ने उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क को आरटीओ से पास कराने का मुद्दा रखा। पुलना भ्यूंडार के प्रधान शिवराज सिंह ने पुलना से भ्यूंडार तक सड़क का निर्माण जल्द कराने, टंगणी मल्ली के प्रधान गोविंद लाल ने एकल अध्यापक व अस्थायी शिक्षक वाले विद्यालयों में स्थायी शिक्षक भेजने, द्विंग तपोण के प्रधान ने बंशीनाराण मंदिर में रैन शेल्टर व प्रतीक्षालय बनाने और क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर वितरण के लिए व्यवस्था की मांग की। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में संयोजन लगाने का मुद्दा उठाया। बैठक में सहायक परियोजना निदेशक कमलेश पंत, खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी, महावीर पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें