फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड के लिए हुआ ऑडिशन

विज्ञापन
गोपेश्वर में आयोजित ऑडिशन में प्रतिभाग करते युवा-युवतियां। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
प्रिंस प्रोडक्शन हाउस एंड इंटरटेंनमेंट की ओर से सोमवार को मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड 2021 का ऑडिशन लिया गया। ऑडिशन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 20 युवाओं ने प्रतिभाग किया। अब 31 अक्तूबर को पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। जनपद में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

नगर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य संयोजक नीलम ढोंडियाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने करीब आधा घंटे तक प्रतिभागियों को प्रस्तुतिकरण के बारे में बताया। इसके बाद जोशीमठ, निजमुला घाटी, गोपेश्वर से पहुंचे युवाओं ने विभिन्न आकर्षक परिधानों में रेंप वॉक किया। प्रतियोगिता में एकमात्र महिला ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक नीलम ने बताया कि जनपद में इस तरह का यह पहला प्रयास है। 31 अक्तूबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। इस बीच अन्य प्रतिभागी भी यदि आवेदन करते हैं, तो उनका भी ऑडिशन लेकर फाइनल के लिए शामिल किया जाएगा। इस मौके पर रोहित चंद्र, गौरव कुमार, हिमांशु, अर्चना भारती, हेमंत, हिमांशु चौहान, माया नेगी, माना चौहान, अभिषेक, पुष्पा झिंक्वाण, वर्षा, शशांक राणा, राजीव आदि मौजूद थे। संचालन राजीव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें