गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के तहत एनएच 109 पर कराया जा रहा पैच वर्क विवादों में आ गया है। स्थानीय व्यवसायियों और प्रतिनिधियों का आरोप है कि सड़क पर डामर डालते ही वह उखड़ रहा है। इस लीपापोती से आक्रोशित नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने चेताया है कि यदि मानकों की अनदेखी कर गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने स्थिति संभाली। अवर अभियंता प्रदीप नेगी ने बताया कि जहां काम खराब हुआ है, वहां पुनः कार्य कराया जाएगा। वहीं अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए मानकों के अनुरूप दोबारा गुणवत्तापरक काम शुरू करने को कहा है। संवाद