फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदघाट से घांघरिया के लिए सेना का दल रवाना

विज्ञापन
गोविंदघाट गुरुद्वारा से घांघरिया के लिए रवाना होते सेना के जवान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू करने के लिए सेना का दल गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हो गया। दल जल्द ही मार्ग से बर्फ हटाने में जुट जाएगा।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खोले जाने हैं। इसको लेकर हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। गोविंदघाट में बैसाखी पर्व पर अरदास के बाद दल बृहस्पतिवार को सूबेदार जगसीर और हवलदार मल्कीत सिंह के नेतृत्व में सेना का दल घांघरिया के लिए रवाना हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने कहा कि जल्द ही हेमकुंड साहिब जाने वाले मार्ग से बर्फ हटा ली जाएगी। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत बिंद्रा ने बताया कि सेना के जवानों के साथ गुरुद्वारे के सेवादार भी घांघरिया के लिए रवाना हुए हैं, जो जवानों के रहने और खाने सहित अन्य कामों में सहयोग करेंगे। बताया कि दो साल कोरोना के कारण बीत गया अब इस साल काफी तादात में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालु लगातार यात्रा को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें