फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मानदेय और लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने पर गुस्साए

Thu, 28 Dec 2023 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर राशन विक्रेता लंबित मांगों को लेकर एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। हड़ताल को लेकर चमोली जिले के राशन विक्रेता आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन




सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि मानदेय की मांग लंबे समय से की जा रही है जबकि लंबित बिलों का भुगतान भी नहीं किया गया है। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के पोखरी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में 2021-22 में बांटे गए राशन का लाभांश और भाड़े का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। वर्तमान समय में विक्रेताओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वितरित किए जा रहे राशन के लाभांश और भाड़े का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सेमवाल, महामंत्री संपूर्णानंद डिमरी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कुशाल चौधरी, विष्णु प्रसाद पंत, जयवीर लाल, यतीश चमोला और नीरज कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें