फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का सभी राजनीतिक दल अनुपालन करें : डीएम

विज्ञापन
ैपेश्वर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम हिमांशु खुराना। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शिता और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की। कहा कि राजनीतिक दल मास्क, हैंड सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग आदि का अपने स्तर से पुख्ता इंतजाम करें। डोर-टू-डोर अभियान के लिए अधिकतम पांच लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर व प्रचार सामग्री न लगाएं। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपिका चौहान, उप निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, बसपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कन्याल और जिला मंत्री सीपीआई विनोद जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें