फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निर्माण के दो साल बाद भी कोठियालसैंण हेलिपैड का नहीं हुआ नियमित संचालन

Mon, 16 Feb 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपश्वर के समीप कोठियालसैंण में वीरान पड़ा हेलीपैड। संवाद 
विज्ञापन
खेल मैदान में उतर रहे हेलिकॉप्टर, धूल से दफ्तर और आसपास के घरों में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर कोठियालसैंण में वर्ष 2024 में निर्मित हेलिपैड का दो साल बाद भी नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि हेलिकॉप्टर आज भी खेल मैदान में उतारे जा रहे हैं जिससे खेल विभाग कार्यालय में धूल के गुबार भर रहे हैं व आसपास के लोगों के घरों में भी धूल जम रही है। हेलिकॉप्टर के आगमन पर स्थानीय लोगों को एहतियातन अपने घरों के दरवाजे बंद करने पड़ते हैं।
चमोली जिला प्रशासन की ओर से कोठियालसैंण में हेलिपैड का निर्माण बड़े उद्देश्य के साथ किया गया था लेकिन पिछले दो वर्षों में यहां केवल एक बार ही हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई है। बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव के दौरान बदरीनाथ हाईवे बाधित होने पर ज्योतिर्मठ क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर से कोठियालसैंण हेलिपैड पर उतारा गया था। इसके बाद से हेलिपैड का उपयोग नहीं हुआ है। प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने कहा कि हेलिपैड का निर्माण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत किया गया था। इसका शीघ्र संचालन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
कोठियालसैंण में हेलिपैड निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया था। हेलिपैड निर्माण की रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरव कुमार, डीएम, चमाेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें