फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी बाजार में नहीं है एक भी सार्वजनिक शौचालय

Mon, 16 Feb 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले भेजा था प्रस्ताव, अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

सात साल पहले नगर पंचायत बनने के बाद भी नहीं सुधरी पीपलकोटी बाजार की स्थिति
मुख्य बाजार से मंगरीगाड गदेरे तक कहीं नहीं शौचालय की व्यवस्था, चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री भी रहते हैं परेशान
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित पीपलकोटी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव है। सात साल पहले नगर पंचायत का गठन होने के बाद भी लोगों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई है। चारधाम यात्रा मार्ग होने के चलते राहगीरों, व्यापारियों के साथ ही यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नगर पंचायत पीपलकोटी में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण कार्य किया गया। यहां हिल साइड हाईवे का चौड़ीकरण कार्य होने के बाद दो साल पहले नगर पंचायत ने यहां एक हाईटेक शौचालय निर्माण कार्य प्रस्तावित किया। मगर अभी तक बजट न मिलने के कारण यह काम आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, सज्जन लाल, सुनील शाह और विनोद सिंह का कहना है कि मुख्य बाजार से लेकर मंगरीगाड गदेरे तक कहीं भी सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं है। व्यापारियों को शौचालय के लिए भी गदेरे में जाना पड़ रहा है। यहां सुलभ इंटरनेशनल का सार्वजनिक शौचालय तो है लेकिन वह बाजार से दूर है जिससे लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाता है। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री भी परेशान रहते हैं। खासकर महिला श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इंसेट-

नगर क्षेत्र में हाईटेक शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। भूमि और बजट उपलब्ध होने पर शीघ्र इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर क्षेत्र में लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा दी जाएगी।
आरती नवानी, अध्यक्ष, नगर पंचायत पीपलकोटी, चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें