फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: होली के गीत गाकर एक दूसरे को लगाया गुलाल

Tue, 11 Mar 2025 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
थराली में होली मिलन कार्यक्रम में विधायक भूपाल राम टम्टा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर/थराली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कर्ण मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में होली के गीत गाए गए और गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर जिला कार्यवाह विष्णु दत्त भट्ट, जिला संपर्क प्रमुख डाॅ. प्रदीप, नगर कार्यवाह दिनेश कुनियाल, चिंतामणि सेमवाल, बीएल शाह आदि मौजूद थे। वहीं गौचर में कांग्रेस कमेटी ने समारोह का आयोजन किया जिसमें लोक कलाकारों और महिलाओं ने होली गीत गाए।
विज्ञापन

होल्यारों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाया और मिठाई बांटी। समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, मनोज नेगी, लीला रावत और रजनी लिंगवाल आदि मौजूद थे। वहीं पिंडर घाटी भी होली के रंग में रंगी है। कुमाऊं से लगे गांवों में महिलाओं की बैठकी होली का दौर जारी है। पुरुष वर्ग गाजे-बाजे के साथ गांव-गांव घूमकर होली गीत गा रहे हैं। ग्वालदम, चिडंगा, सरकोट, देवसारी आदि गांवों में भी होली की धूम है। वहीं विधायक भूपालराम टम्टा ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें