गोपेश्वर जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते सीडीओ वरुण चौधरी।
- फोटो : GOPESHWAR
जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
सीडीओ ने बताया कि गणतंत्र दिवस पुलिस मैदान में आयोजित किया जाएगा। सभी राजकीय विभागों में सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण और 10 बजे शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। पुलिस मैदान गोपेश्वर में पूर्वाह्न 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 25 और 26 जनवरी की शाम छह से रात नौ बजे तक सभी शासकीय प्रतिष्ठानों को एलईडी लाइटों से प्रकाशमान किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को खेल विभाग की ओर से क्रास कंट्री का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में 25 जनवरी और नगर पालिका को पूरे नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।