बदरीनाथ। बॉलीवुड अभिनेत्री मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने मंगलवार को अपने परिजनों के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। उर्वशी ने करीब 15 मिनट तक बदरीनाथ की पूजा में भाग लिया।
बीकेटीसी के अधिकारियों ने उनको प्रसाद और बदरीनाथ भगवान को अंगवस्त्र भेंट किए। बदरीनाथ के दर्शनों के बाद उर्वशी ने कहा कि बदरीनाथ धाम के सौंदर्य को देख अभिभूत हूं। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर सुकून मिला। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
उर्वशी रौतेला कोटद्वार निवासी हैं और मौजूदा समय में मुंबई में निवास कर रही हैं। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे माता मीरा रौतेला और भाई यशराज के साथ उर्वशी बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंची। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उर्वशी व उसके परिजनों को प्रसाद भेंट किया। संवाद