स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से जिला स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हुआ। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ में आरुषी, साक्षी और संजना अलग-अलग आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी आठ और नौ दिसंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। खेल महाकुंभ के पहले दिन सिर्फ बालिकाओं की प्रतियोगिताएं ही र्हुइं।
खेल महाकुंभ में हुई अंडर 14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दशोली से आरुषी प्रथम, थराली की सपना, कर्णप्रयाग की आरती, 400 मीटर दौड़ में दशोली की आरुषी, घाट की दिव्या, दशोली की आस्था, 800 मीटर दौड़ में दशोली की टेनी, पोखरी की आंचल, नारायणबगड़ की भूमिका, 1500 मीटर दौड़ में दशोली की टेनी, गैरसैंण की रेखा, नारायणबगड़ की भूमिका, गोलाफेंक में घाट की करीना, दशोली की महक, नारायणबगड़ की जेंसी, बैडमिंटन एकल में जोशीमठ की दीक्षा, दशोली की अलीशा और पोखरी की किरन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर 17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साक्षी, सोनम, उर्मिला, 400 मीटर में दीक्षा, नेहा नेगी, मेघा, 800 मीटर में यशोदा, दीक्षा, ईशा, 1500 मीटर में ईशा, मेघा, ऊषा, गोलाफेंक में गुंजन पंवार, नीलम, प्रियंका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन एकल में ज्योति बिष्ट प्रथम व सिया द्वितीय स्थान पर रहे।
अंडर 21 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संजना, प्रीति, प्रमिला, 400 मीटर दौड़ में प्रीति, प्रमिला, मेघा, 800 मीटर दौड़ में शालिनी, मोनिका मेघा, 1500 मीटर दौड़ में निकिता, मोनिका, मेघा, 3000 मीटर दौड़ में निकिता, प्रिया डिमरी, गार्गी, लंबी कूद में शिवानी, संजना, जमुना, गोलाफेंक में विनीता, अंजलि और मनीषा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।