फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांच नंदी पालने पर पशुपालक को मिलेंगे 12 हजार रुपये

Thu, 24 Oct 2024 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में उमा माहेश्वर आश्रम में गौ सदन का निरीक्षण करते गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो



गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल ने किया गोसदन का निरीक्षण

संवाद न्यूज एंजेसी



कर्णप्रयाग/गौचर। उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल ने उमा माहेश्वर आश्रम और गौचर में कृष्णा गो सेवा समिति की गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से गोसदन की स्थिति सुधारने के लिए सुझाव मांगे। अंथवाल ने कहा कि सरकार की ओर से गो ग्राम सेवक योजना बनाई गई है। इसके तहत पांच नंदी पालने पर पशुपालक को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसके लिए पशुपालक को विकास विभाग में पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल का कर्णप्रयाग पहुंचने पर उमा माहेश्वर आश्रम में साधु संतों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अंथवाल ने गोशाला का निरीक्षण किया। कहा कि सरकार गाेवंश संरक्षण के लिए कई योजनाएं ला रही है। केंद्र की योजना के तहत पांच नंदी पालने पर पशुपालक को 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए प्रदेश में गोकशी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, रंजन रावत, नगर पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान, देवेंद्र सिंह बिष्ट, भीम सिंह गुसाईं, प्रदीप सिंह, नरेंद्र बिष्ट और लक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें