फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रविंद्रेश्वर महादेव मंदिर में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 24 Oct 2024 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
आदिबदरी में नव निर्मित रविन्द्रेश्वर महादेव शिवालय मंदिर में शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा करते
विज्ञापन
आदिबदरी। नवनिर्मित रविंद्रेश्वर महादेव शिवालय मंदिर परिसर में पांच दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। बृहस्पतिवार को यहां भगवान शिव सहित चार अन्य प्रतिमा, नंदी व शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। सभी प्रतिमाओं को पंडित जगदीश नौवनी, जगदंबा खंडूड़ी व राकेश तिवाड़ी की उपस्थिति में मूर्तियों को पंचस्नान कराया गया। वहीं मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए। इस अवसर पर शंभू प्रसाद नवानी, ऊषा नवानी, अभिषेक नवानी, डाॅ. मदन मोहन नवानी, नंदा नेगी, आनंद नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



झूमाखेत में भंडारा 29 को
गैरसैंण। ब्लॉक के दूरस्थ के गांव उतरी झूमाखेत में नव निर्मित मंदिर परिसर में 29 अक्तूबर को ग्रामीणों की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है और यहां मूर्तियां प्रतिष्ठापित की जानी हैं। भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें