फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्चपास्ट में शिशु मंदिर बना सिरमौर

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। 64वें गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज रावल देवता की पूजा के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित स्कूली बच्चों की मार्चपास्ट परेड के प्राथमिक वर्ग में लगातार पांचवीं बार सरस्वती शिशु मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जबकि जूनियर वर्ग में सिटी मांटेसरी प्रथम, दीप चिल्ड्रन स्कूल द्वितीय तथा सीनियर वर्ग में सीक्रेट हार्ट स्कूल धोलतीर प्रथम और जीजीआईसी गौचर द्वितीय रहा।
विज्ञापन

खेलकूद में 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आयुष डिमरी और अमीषा प्रथम, सुजल बिष्ट और करीना द्वितीय रहीं। सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में राजदीप और मानसी प्रथम, अमन और गार्गी द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में जितेंद्र और निशा प्रथम जबकि सुमन और प्रियंका द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पवन बिष्ट और पूजा प्रथम, चंद्रमोहन और चांदनी द्वितीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को विधानसभा उपाध्यक्ष एपी मैखुरी ने पुरस्कृत किया।

शिशु प्रदर्शनी में काव्यांजलि, प्रिंस, अनिका प्रथम
मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिशु प्रदर्शनी में 0-1 आयु वर्ग में काव्यांजलि प्रथम, स्मिता द्वितीय और आदिश तृतीय रहे। 1-3 आयु वर्ग में प्रिंस प्रथम, कल्पना द्वितीय और हर्षिता तृतीय तथा 3-5 आयु वर्ग में अनिका प्रथम, प्रनवी द्वितीय तथा अनिरुद्ध तृतीय स्थान पर रहे। प्रदर्शनी में सीएमओ डा. अजीत गैरोला, डा. अनुज राणा और डा. प्रीति वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें