फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के सम्मुख किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। रोजगार देने, चारापत्ती और मेहनताने का भुगतान करने के साथ ही विभिन्न मांगों के लिए रैणी गांव के ग्रामीणों ने ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना कंपनी की ओर से जंगल जाने के लिए बनाए गए पैदल रास्ते को भी कंपनी प्रबंधन की ओर से बंद कर दिया गया है। कंपनी में ग्रामीणों को रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे गांव के सभी महिला और पुरुष ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के गेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए। इस दौरान हुई सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह और सुभांई के ग्राम प्रधान रणजीत लाल ने कहा कि परियोजना निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी उपजाऊ भूमि कंपनी को दी। परियोजना निर्माण में पनघट, जंगल और आम रास्तों की क्षति हुई। विकास कार्य देखकर कंपनी को सहयोग किया गया, लेकिन अब ग्रामीणों को रोजगार देने के बजाय बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। पूर्व में किए कार्यों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इधर, परियोजना कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डी देवी, चंद्रमणी, मल्की देवी, माहेश्वरी, कमला, महावीर, कैलाश, मनवर सिंह और चंद्रमी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें