फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यूणीमल्ली के ग्रामीणों का श्रमदान से सड़क बनाओ आंदोलन 25वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैैैरसैंण। स्यूंणी मल्ली सड़क निर्माण आंदोलन शनिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जमन सिंह बिष्ट और ग्राम प्रधान लीला देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अभी तक श्रमदान से 150 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य कर दिया है। ग्राम प्रधान लीला देवी ने बताया कि शासन और प्रशासन की ओर से सकारात्मक प्रयास नहीं किए जाने तक ग्रामीण श्रमदान में जुटे रहेंगे। श्रमदान करने वालों में वार्ड 5 के नंदा सिंह, रेवती देवी, विमला देवी, सल्ला देवी, धर्मा देवी, संगीता, रेखा, गंगा, खुशबू, सुमन, ध्यान सिंह आदि हैं। उधर उप जिलाधिकारी नेहा मीणा ने बताया कि सड़क निर्माण में भूमि के हस्तांतरण की कार्रवाई की जा चुकी है। संबंधित विभाग को निविदा आमंत्रित कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें