गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कौंज-पोथनी में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक की खोज की मांग की।
लापता पुष्कर सिंह (22) के भाई तेजपाल सिंह ने चमोली थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पुष्कर 25 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ पीपलकोटी के बंड मेले में घूमने गया था। तब से वह घर नहीं लौटा। रिश्तेदारों के यहां भी उसकी खोज की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तेजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि हाट गांव के समीप पुष्कर का मोबाइल फोन और टोपी भी मिली है। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी बीन शुरू कर दी है। जल्द ही युवक को ढूंढ लिया जाएगा।