फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 दिनों से बंद घेस- हिमनी सड़क

Mon, 29 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
38 ‌दिनों से बंद पड़ा देवाल विकासखंड का घेस-हिमनी मोटर मार्ग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली घेस -हिमनी सड़क पिछले 38 दिनों से बंद है। ऐसे में यहां गांवों में खाद्यान्न सहित आवश्यक सामग्री का ढुलान भी ठप है। स्थिति यही रही तो गांवों में गांवों राशन का संकट होना लगेगा।
विज्ञापन


ब्लाक की दूरस्थ घेस, हिमनी, बलाण और पिनाऊं ग्राम पंचायतों की पांच हजार से अधिक आबादी को घेस-हिमनी सड़क ब्लाक मुख्यालय से जोड़ता है। 21 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश से घेस-हिमनी सड़क जिनगोल गदेरे में बंद हो गई थी। यहां सड़क का करीब 60 मीटर हिस्सा भूस्खलन से बह गया। ऐसे में लोगों को तीन चार किमी पैदल दूरी नापकर सड़क तक पहुंच रहे हैं, लेकिन माल ढुलान नहीं हो पा रहा है।

प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि डेढ़ माह से गांवों में आवश्यक सामग्री की सप्लाई नहीं हुई है। वहीं घेसे के सरपंच कुंदन भंडरी ने बताया कि सड़क खोलने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत कर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इधर सड़क बंद होने की सूचना विभाग के अधिशासी अभियंता को नहीं है। हालांकि मलबा हटाए जाने के लिए मशीन भेजने की बात ईई बीएस रावत कह रहे हैं। लेकिन सड़क क्यों खुल नहीं पाई इसकी सटीक जानकारी ईई के पास नहीं है। कहा कि सड़क को खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें