गोपेश्वर। शराब के नशे में वाहन चलाने व हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने करीब एक सप्ताह से अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और कई वाहनों को सीज भी किया है।
शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों से लोग परेशान हैं। खासकर दोपहिया वाहन सवार युवक नशे में तेज रफ्तार में वाहन चलाकर खुद के साथ दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर देते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ चमोली पुलिस ने पिछले एक सप्ताह से अभियान चला रखा है। संवाद