सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, जगमोहन रावत, रणजीत सिंह, मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन दिन में यहां पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
बीते 13 अगस्त को प्राणमति नदी में आई बाढ़ में थराली से थराली-डुंग्री मार्ग का 200 मीटर हिस्सा बह गया है। यहां आवाजाही के लिए पैदल रास्ता भी नहीं बचा है। सड़क बहने से मैन, केरा, डुंग्री, रूईसाण, बुरसोल, बूंगा, दरमोला, गेरूड़, कोलपुड़ी, रतगांव सहित 15 से अधिक गांवों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया है। इन गांवों में न जरूरी वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, जगमोहन रावत, रणजीत सिंह, मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन दिन में यहां पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी। उन्होंने इस संबंध में सीएम व डीएम को बताया और गांव में हेलिकॉप्टर से राशन और दवाइयों के पैकेट ड्राॅप करने की मांग की। वहीं, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि यहां सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है। यहां चट्टान काटकर नई सड़क बनाई जाएगी।